ताजा प्रविष्ठियां

Tuesday, April 13, 2010

"मिया-बीबी राजी , तो ! "

काजी ( सभी-- मुल्ला-मौलवी, मीडिया, आयशा व अन्य सभी) भी राजी । तो साहब सानिया-सोऐब का निकाह हो गया । अब ! क्या होगा ? क्या होगा ! विदाई होगी और क्याहोगा ।

सभी आशीर्वाद देंगे; ये तो हमारे भारत की परंपरा है दुलहन को आशीर्वाद दिया जाता है कि दोनोंखानदानों की मर्यादा रखना वही हम भी करेंगे ।

सानिया जाते-जाते भी टी.वी. वालों की कुछ कमाई करवा गयी। अपनी कमाई बेशक कम होने लगी थीतभी शादी का निर्णय लिया) वरना ऐसे लोगों को शादी से अधिक कैरियर की चिंता होती है। जबकैरियर; चिंता करने लायक नहीं रहता तब शादी की सोचते हैं। सोऐब का कैरियर पता नहीं क्या कहरहा है शायद उसका भी यही हाल होगा ।

पर न जाने क्यों ऐसा लगता है; टी.वी. वाले आशा के अनुरूप इस शादी को भुना नहीं पाए, क्योंकिमुल्ला-मौलवियों ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी ; शायद । कोशिशें हुईं पर कुछ संयम से जिससे विवादबड़ा नहीं हुआ। पहली बीबी भी ने भी मामले को ज्यादा उछालना ठीक नहीं समझा । जिससे भी टी.वी. वालों को फायदा कम ही हुआ।

सबसे बड़ी बात मिया-बीबी राजी तो काजी ( सभी-- मुल्ला-मौलवी, मीडिया, आयशा व अन्य सभी) भी राजी ।

No comments:

Post a Comment

हिन्दी में कमेंट्स लिखने के लिए साइड-बार में दिए गए लिंक का प्रयोग करें