ताजा प्रविष्ठियां

Showing posts with label मैं कौन हूँ. Show all posts
Showing posts with label मैं कौन हूँ. Show all posts

Sunday, April 4, 2010

एक कविता "मेरी पहचान"

मेरी पहचान… कुछ भी नहीं;

आत्मा ही तो हूँ,

हिन्दू के घर जन्मा; हिन्दू हुआ,

मुसलमान के घर पैदा होता,

मुसलमान हो जाता

मेरी पहचान… कुछ भी नहीं;

आत्मा ही तो हूँ,

मनुष्य योनि में जन्मा; मनुष्य हुआ,

पशु योनि में पैदा होता,

पशु हो जाता

मेरी पहचान…कुछ भी नहीं;

आत्मा ही तो हूँ,

पर “मैं” हूँ; अपनी इच्छा से नहीं,

जहाँ जन्मा.; अपनी इच्छा से नहीं,

नहीं जन्मता तो…? कहाँ होता,

कुछ नहीं पता

मेरी पहचान कुछ भी नहीं

आत्मा ही तो हूँ

************