ताजा प्रविष्ठियां

Monday, July 5, 2010

यदा - यदा हि धर्मस्य.....

हमारा देश भारत कैसा होगा ?   
जब
* पांच दुष्टों (भ्रष्टाचारी,बलात्कारी,मिलावटखोर,आतंकवादी- हत्यारा और जहरीला प्रदुषण फ़ैलाने वाले) को म्रत्यु दंड का कानून बने और शीघ्रातिशीघ्र इन्हें फांसी पर चढ़ाया जाये | भारत अपराध मुक्त हो जायेगा |
* 64 प्रकार के टैक्स समाप्त हो जाएँ | केवल 2 परसेंट का ट्रांजक्शन कर लगे | महंगाई आधी से भी कम हो जायेगी |
* बड़े नोट बंद कर दिए जाएँ | सारा काला धन बहार आ जायेगा | विकास के लिए एक-एक गाँव को करोड़ों रूपये मिलेंगे | नकली नोंटों और रिश्वत खोरी की समस्या से मुक्ति मिल जायेगी | क्योंकि बड़ा नोट छिपाना आसान होता है | 
* 300 लाख करोड़ रूपये वापस आ जाएँ; जो विदेशों में जमा है | बेईमान नेताओं और अधिकारीयों ने देश से गद्धारी करके छुपा रखे हैं | इतना रूपया कि हर एक गाँव को सौ करोड़ रूपये विकास के लिए मिलें | गरीब से गरीब व्यक्ति की आय दस हजार कम से कम हो जाये | 
* जल - जंगल - जमीन पर जानता का अधिकार पहले हो | तब जानता तीनों की सुरक्षा पहले करेगी, तो पर्यावरण शुद्ध रहेगा | 
* अंग्रेजों के बनाये 34735 कानून; जो उन्होंने अपने बचाव और सुविधा के लिए बनाये थे, 'समाप्त करके, भारतीय संस्कृति - संस्कारों के आधार पर न्याय परक कानून बनाये जाएँ | 
* क्या उपरोक्त मुद्दों पर आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने विचार किया या आन्दोलन किया  ? 
* उपरोक्त मुद्दे भारत की दुर्दशा के लिए पूर्ण जिम्मेदार हैं |

3 comments:

  1. सही कह रहे हैं .. इन मुद्दों पर विचार करना आवश्‍यक है !!

    ReplyDelete
  2. आपने बिलकुल ठीक मुद्दे दिए हैं, यही मुद्दे स्वामी रामदेव जी के भारत स्वाभिमान संगठन ने भी उठाएं हैं, क्या आप भारत स्वाभिमान संगठन से जुड़े हुए हैं

    ReplyDelete
  3. देश के लोगो को इसके लिए अब एक हो जाना चाहिए ,बहुत सह लिए इन नेताओ को, जो अपना और अपनों के स्वार्थ पूर्ति में ही लगे रहते हे , हमें एकहोकर इन पर दबाव बनाना होगा

    ReplyDelete

हिन्दी में कमेंट्स लिखने के लिए साइड-बार में दिए गए लिंक का प्रयोग करें